JEE Main 7 Jan-2020 Paper Analysis

वाइब्रेंट एकेडमी के डायरेक्टर नीलकमल सेठिया ने बताया कि गणित का पेपर ज्यादा Calculative   रहा पूर्णांक प्रकार वाले प्रश्न आसान थे पर Calculative थे। 9 प्रश्न ऐसे चेप्टर से पूछे गये जो सिर्फ JEE Main के सिलेबस में है। जो सांख्यिकी, मेग्नेटिज्म, सेमीकंडक्टर, दैनिक जीवन में रसायन, बायोमोल्यकिल, विद्युत चुम्बकीय तरंगें, ध्रुवणता, विवर्तन, गणितीय तर्कशक्ति से थे।  11वीं व 12वीं का वेटेज लगभग बराबर रहा। केमेस्ट्री का पेपर NCERT से था। ऑर्गेनिक में कुछ स्ट्रक्चर कठिन थे लेकिन Overall पेपर आसान था। फिजिक्स का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में आसान रहा।

Check Here – JEE Main 2020 Answer Key and Detail Solution

MATHS

सांख्यिकी, द्विपद प्रमेय, सीमा से पूर्णांक प्रकार के प्रश्न पूछे गये। गणित में त्रिकोणमिति से कोई भी प्रश्न नहीं पूछा गया।

बीजगणित व केलकूलस का वेटेज लगभग बराबर रहा।

अवकलन समीकरण से दो प्रश्न पूछे गये। सदिश व त्रिविमिय गणित से तीन प्रश्न पूछे गये।

Physics

प्रकाशिकी से 3 प्रश्न पूछे गये। KTG व उष्मागतिकी से दो प्रश्न पूछे गये। संधारित्र व विद्युत धारा से 1-1 प्रश्न आये। अर्द्धधालक से 1 प्रश्न पूछ गया। गुरूत्वाकर्षण व वृत्तीय गति से भी 1-1 प्रश्न पूछ गया। मेग्नेटिज्म से 3 प्रश्न पूछे गये। इलेक्ट्रोडायनिक्स व मेकेनिक्स का वेटेज लगभग बराबर रहा।

JEE Main 2020 Answer Key

Chemistry

ऑरगेनिक से 8, Inorganic से 9 व फिजिकल से 8 प्रश्न पूछे गये। दैनिक जीवन में रसायन, आयनिक व थर्मोडायनिमिक, आवर्त सारणी से पूर्णांक प्रकार का प्रश्न पूछे गये। आवर्त सारणी व कोर्डिनेशन कंपाउड से 2-2 प्रश्न पूछे गये।

ऑरगेनिक में GOC से दो प्रश्न आये। हमेशा की तरह बायोमोल्यूकिल व दैनिक जीवन में रसायन का भार ज्यादा रहा। इनोर्गेनिक में कोर्डिनिशन कंपाउड से दो प्रश्न तथा शेष से लगभग 1-1 प्रश्न आया। फिजिकल केमेस्ट्री में एटोमिक, सोल्युशन, आयनिक, इलेक्ट्रो , से 1-1 प्रश्न आये तथा उष्मागतिकी से 2 प्रश्न पूछे गये।